सुनील गावस्कर ने जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के ब्रेक पर शनिवार को सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई खुद को इतने लंबे वक्त तक भारत की तरफ से खेलने से दूर रख सकता है?
जुलाई को वनडे वर्ल्डकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से एमएस धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने इस हार के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन उनके आईपीएल में वापसी करने की पूरी संभावना है।
यह पूछने पर कि क्या धोनी भारत की टी20 विश्वकप टीम में जगह बना सकते हैं, सुनील गावस्कर ने कहा कि फिटनेस ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं आपको कुछ नहीं कह सकता। यह सवाल खुद धोनी से पूछा जाना चाहिए।
उसने 10 जुलाई से खुद को भारत की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रखा है। पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के बाद कहा की यह अहम सवाल है। क्या कोई भारत के लिए खेलने से खुद को इतने समय तक दूर रख सकता है? यह सवाल है और इसी के अंदर जवाब है।